Tag: अमित शाह

  • देश :इलाके में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ है -अमित शाह

    देश/डेस्क

    गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध माता कामाख्या मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा अर्चना, मांग आशीर्वाद

    पूर्वोत्तर भारत में गृह मंत्री अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर  पूर्वोत्तर में हैं। रविवार सुबह श्री शाह ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की ।उनके साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे।

    वहां के लोगों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधा । गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में कहा, “पूर्वोत्तर अलगाववाद और हिंसा के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले 6 वर्षों में, लगभग सभी सशस्त्र समूहों ने एक के बाद एक हथियार डाले। हिंसा थम गई है।

    मुझे उम्मीद है कि शेष सशस्त्र समूह हिंसा से दूर रहेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे।”
    श्री शाह ने कहा, “मोदी जी ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए … आठ चरमपंथी समूहों के 644 कैडरों ने 2,500 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल हुए।”


    शाह ने बताया कि मूल निवासियों के लिए इनर लाइन परमिट की मांग करते-करते मणिपुर वाले भूल गए थे, 2019 में मोदी जी ने तय किया कि इनर लाइन परमिट मणिपुर को न देना मणिपुर के मूल निवासियों के साथ अन्याय है और मांगे बगैर इनर लाइन परमिट देने का काम किया।


    कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “लंबे समय तक, कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में शासन किया, लेकिन कुछ भी नहीं किया, उन्होंने चरमपंथी समूहों से बात नहीं की। लोग मर रहे थे और विकास बाधित था। विकास के नाम पर, उन्होंने केवल ‘भूमि पूजन’ किया, लेकिन हमने उन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।”
    उन्होंने कहा,  इस इलाके में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ है। अमित शाह ने कहा “आतंकवाद में कमी आई है और अन्य आतंकी मुख्यधारा में आने का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने कहा पीएम मोदी यहां कई बार आए हैं और हर 15 दिनों में कोई एक केंद्रीय मंत्री यहां जरूर आएगा।”

    श्री शाह ने मेडिकल कालेज सहित कई विकास योजनाओ की आधार शिला रखी है । श्री शाह के दौरे से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है ।

  • देश :केंद्र सरकार निरंतर किसानों के हित में कर रही है समर्पित भाव से काम -अमित शाह

    देश/डेस्क

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार देश के किसानों के हितों के प्रति निरंतर समर्पित भाव से काम कर रही है। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि आज गन्ना किसानों के लिए मोदी सरकार ने एक और बडा निर्णय लेते हुए ₹3500 करोड़ की सहायता को मंजूरी दी। 

    श्री शाह ने कहा पांच करोड़ गन्ना किसान, उनके परिवारों व इस क्षेत्र से जुड़े पांच लाख कामगारों को लाभान्वित करने वाले इस निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में जमा होगी।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज गन्‍ना किसानों को 3,500 करोड़ रुपये की सहायता देने की मंजूरी दी।

    श्री शाह ने कहा इस समय देश में करीब पांच करोड़ गन्‍ना किसान और उनके परिवार हैं। इनके अलावा, चीनी मिलों में तथा उसकी सहायक गतिविधियों में काम करने वाले करीब पांच लाख कामगार हैं और इन सभी की आजीविका चीनी उद्योग पर निर्भर है।

    इस सब्सिडी का उद्देश्‍य चीनी मिलों द्वारा चीनी सत्र 2020-21 के दौरान अधिकतम स्‍वीकार्य निर्यात कोटा (एमएईक्‍यू) के तहत 60 लाख मीट्रिक टन की मात्रा तक चीनी का निर्यात करने पर उसके प्रबंधन, सुधार तथा अन्‍य प्रसंस्‍करण लागत और अंतर्राष्‍ट्रीय तथा घरेलू परिवहन एवं माल भाड़ा शुल्‍क समेत उस पर आने वाली कुल बाजार कीमत को पूरा करना है।

  • देश :मोदी सरकार बिहार की जनता के कल्याण व प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है -अमित शाह

    देश/डेस्क

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने बिहार में 541 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। अपने ट्वीट्स में श्री शाह ने कहा कि “2014 से मोदी सरकार बिहार की जनता के कल्याण व प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।बिहार में जल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट व रिवर फ्रंट डेवलपमेंट से जुडी 541 करोड़ रूपये की 7विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूँ”।

    श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि “मोदी सरकार की इन विकास योजनाओं से लोगों को शुद्ध पेयजल व बेहतर सीवरेज की सुविधा मिलेगी जिससे बिहार के मूलभूत ढ़ाचे में बड़ा सुधार आएगा। मुजफ्फरपुर रिवर फ्रंट के माध्यम से पर्यटन व पर्यावरण को बल मिलेगा और जनता के लिए रोजगार के नये अवसर भी उत्पन्न होंगे”।

    मालूम हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में अर्बन इनफ्रास्ट्रक्चरसे जुड़ी सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमे से चार परियोजनाएं जल आपूर्ति, दो परियोजनाएं सीवरेज ट्रीटमेंट तथा एक परियोजना रिवर फ्रंट डेवलपमेंट से सम्बंधित है।

    मालूम हो कि इन सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन बिहार अर्बन इनफ्रास्ट्रक्चरडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बुडको) द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

  • देश : गृह मंत्री ने श्री लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

    देश /डेस्क

    बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ट नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की ।श्री शाह उनके आवास पर लगभग आधे घंटे तक रहे ।मालूम हो कि 24 जुलाई शुक्रवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुनवाई होनी है और उससे पूर्व यह मुलाकात अहम मानी जा रही है ।

    क्योंकि 5 अगस्त को ही श्री राम मंदिर जन्म भूमि मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी जाने वाली है ।मंदिर निर्माण तिथि की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने यह मांग की थी कि श्री आडवाणी सहित अन्य भाजपा ,आरएसएस , बीएचपी नेताओ पर जो मुकदमा चल रहा है उसे केंद्र सरकार को वापस ले लेना चाहिए ।

    अब श्री आडवाणी और गृह मंत्री के बीच क्या बात हुई इस संदर्भ में वो तो भविष्य के गर्भ में है । लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि मुकदमा वापसी सहित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा हुई है ।गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।