Tag: अभिनेत्री

  • देश :कंगना ने संजय राउत पर साधा निशाना ,कहा आप महाराष्ट्र नहीं है

    देश/डेस्क

    शिव सेना नेता संजय राउत और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच विवाद थम नहीं रहा है ।मालूम हो कि अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के ऊपर दिए गए बयान के बाद शिव सेना नेता संजय राउत ने विवादास्पद बयान दिया था ।

    जिसकी पूरे देश में निंदा हो रही है ।वहीं आज कंगना ने पुनः शिव सेना नेता पर सोशल मीडिया पर लाइव आ कर निशाना साधा गया है ।

    कंगना ने कहा कि संजय जी (शिवसेना नेता) मैं आपकी निंदा करती हूं। आप महाराष्ट्र नहीं है और आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की। कंगना ने कहा  9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। आपके लोग कह रहे हैं कि वो मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मुझे मार डालेंगे ।

    मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ही कंगना मुखर तरीके से बॉलीवुड में व्याप्त माफिया कनेक्शन सहित अन्य मामलों पर आवाज बुलंद करती रही है ।

    जिससे शिव सेना नेता परेशान है और कंगना पर निजी हमला बोल रहे है ।यह लड़ाई कहा तक जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

  • देश : इस फ़िल्म अभिनेत्री ने पिता से जान को बताया खतरा ,पुलिस कर रही है जांच

    देश/डेस्क

    यूपी बरेली कि रहने वाली फिल्म अभिनेत्री तृप्ति शंखधर ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है ।वीडियो वायरल कर तृप्ति ने अपने पिता से जान का खतरा बताया है ।तृप्ति का कहना है कि मेरे पिता ने मुझे धमकी दी कि उन्होंने मुझे मुंबई भेजने के लिए जो पैसा लगाया था वो मैं वापिस कर दूं और मुझे बहुत मारा। तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो जारी कर गुहार लगाई है ।

    साथ ही कहा कि  मेरी शादी भी जबरदस्ती 28 साल के किसी लड़के से करवा रहे हैं। वो मुझे मार देंगे ।तृप्ति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा है ।

    सिटी एसपी बरेली रविन्द्र कुमार ने बताया कि जैसे  ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया तृप्ति शंखधर के पिता को हिरास्त में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पिता और पुत्री दोनों थाने में हैं। तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी ।