बहादुरगंज अंचलाधिकारी एवम स्थानीय पुलिस बल ने मिलकर प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद की जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त।गौरतलब है कि बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस कार्यालय के समीप जिला परिषद की जमीन को अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों के द्वारा वर्षों से अतिक्रमित कर रखा गया था।
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा जिला परिषद की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की अपील किशनगंज डीडीसी से की गई थी।डीडीसी से प्राप्त पत्र के निर्देश पर अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम ने सभी अतिक्रमणकारियों को सर्वप्रथम नोटिस जारी कर जमीन को खाली करने का निर्देश जारी किया था।बावजूद इसके भी अतिक्रमणकारियों के द्वारा उक्त जमीन को निर्धारित तिथियों में खाली नहीं किया गया।
तदोपरांत जिला प्रशाशन के निर्देश पर शुक्रवार के दिन अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम एवम बहादुरगंज थाने की पुलिस बल ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये गए जमीन पर सरकारी बुलडोजर चलवाकर जिला परिषद की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने का कार्य किया।साथ ही साथ सभी अतिक्रमणकारियों को अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर उक्त जमीन पर अब अतिक्रमण करने का कार्य पुनः किया गया तो उन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम बहादुरगंज पुलिस एव अंचलाधिकारी की मौजूदगी में चलाया गया बुलडोजर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश एवम पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष के दिशा निर्देश पर बहादुरगंज अंचलाधिकारी कौसर इमाम एवम थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों पर प्रशाशन की ओर से बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने एवम बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य चौक चौराहों को जाम से मुक्त करवाने के उद्देश्य से सड़क किनारे अवैध रूप से बनाये गए दुकानों को प्रशाशन की ओर से हटाया गया।
अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम,थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार, नगर पंचायत के कनीय अभियंता मो वसी रेजा,मो सादान,सफाई जमादार मो अकील के नेतृत्व में बहादुरगंज थाने की पुलिस एवम नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम के माध्यम से हॉस्पिटल चौक, रजिस्ट्री आफिस, झांसी रानी चौक, अली हुसैन चौक, बमभोला चौक को अतिक्रमण मुक्त करवाने का कार्य किया गया।वहीं अतिक्रमित जगह को खाली करवाने के लिए प्रशाशन की ओर से जेसीबी का सहारा लेकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया।
इसी दौरान अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम ने सभी दुकानदारों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर अबसे सड़क किनारे पुनः अतिक्रमण करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
किशनगंज शहर को साफ सुथरा व अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को उस समय और बल मिला जब स्वयं पुलिस कप्तान कुमार आशीष अतिक्रमण हटाओ दस्ते का नेतृत्व करते हुए शहर के बाजारों में निकल पड़े।अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते को देखकर दुकानदार अपना सामान समेटने लगे तो एसपी ने उन्हें समझाया कि वे अपने सामान को दुकान के अंदर ही रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन द्वारा चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान को लगातार सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।वही गाँधी चौक, से होस्पिटल रोड, डे मार्किट, सब्जी मंडी से नगर परिषद क्षेत्र में यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।पुलिस कप्तान कुमार आशीष के नेतृत्व में एसडीपीओ अनवर जावेद, सदर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार सफाई निरीक्षक संजीव कुमार उर्फ लड्डू व पुलिस कर्मी सहित नप कर्मचारी मौजूद रहे।अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ नप की ट्रेक्टर ट्राली व वाहनों को उठाने के लिए क्रेन भी थी।
आपको बताते चले कि जो वाहन चालक उलंघन करते दिखे उनपर जुर्माना भी लगाया गया।साथ ही प्रशासन की टीम ने कई मोटरसाइकिल, टोटो, कार और अन्य गाड़ियों को जप्त कर सभी गाड़ियों को उठाकर थाने ले गई।उन सभी वाहन चालकों से विधिवत जुर्माना वसूला गया।डे मार्केट चौक पर एसपी ने दुकानों के आगे सामान रखने वाले दुकानदारों को चेताया।साथ ही दुकान करने वालों को सड़क पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान स्वयं पुलिस कप्तान कुमार आशिष ने दुकानदारों को पास बुलाकर दुकानों के आगे सामान ना रखने की सलाह दी।श्री कुमार ने कहा कि आपका शहर सुंदर है, इसे अतिक्रमण कर बदसूरत न बनाएं।प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है।श्री कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार एक महीना चलेगी, जिसमें यातायात पुलिस व नप कर्मचारी संयुक्त रूप से काम करेंगे। दुकानदार अपने सामान को दुकान के अंदर रखने की आदत बना लें। एसपी ने कहा कि हम शहर को सुंदर बनाने में दुकानदारों का सहयोग चाहते है।
एसपी से सख्त तेवर के साथ निर्देश जारी किया
आपको बताते चलें कि जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष स्वयं साइबर सेनानी ग्रुप के जरिए पब्लिक फीडबैक लेकर ट्रैफिक के नए नियम बनाए हैं।14 दिसंबर से यह नियम लागू है।श्री कुमार यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार व शनिवार को सड़क पर उतर कर लोगों से अपील भी की व ट्रैफिक व्यवस्था को घंटों देखा था।पुलिस कप्तान कुमार आशिष ने कहा कि सड़क का जो भी काला हिस्सा है जिसे रोड का हिस्सा कहते हैं वह पूरी तरह से खाली रहना चाहिए।इसमें अगर किसी भी तरह का अतिक्रमण होगा तो उसे तत्काल मुक्त करा कार्रवाई की जायेगी।सड़क सुरक्षा के नियमों में नियम तोड़ने वाले को सरकारी प्रावधानों के अनुसार भारी जुर्माना देना पड़ेगा।जुर्माना नए नियम के तहत किए जाएंगे।श्री कुमार ने यह भी कहा कि वाहन जब्त करने वक्त किसी प्रकार का कोई पैरवी नहीं चलेगी।
सुबह 8 से शाम 8 तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
शहरी क्षेत्र में सुबह 8 बजे से शाम के 8 बजे तक सभी प्रकार के बड़े व मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।दुकानदार गोडाउन और बड़े व्यवसाय वाले अपने-अपने माल को शहरी क्षेत्रों में ना आने दें।निर्धारित समय पर ये सारे लोडिंग-अनलोडिंग कार्य कर लें।ट्रैफिक के लिए जो वन वे और अन्य निर्देश जारी हो, उनका पालन सुनिश्चित किये जाने के लिए नियम तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।सोमवार से इन नियमों को कड़ाई से लागू किया गया।जिला पुलिस कप्तान ने लोगो से अपील किया कि ओवर-टेकिंग न करें।ओवरटेक के कारण दुर्घटना व जाम की समस्या होती है।नियमानुसार गाडी चलायें, बेटे-बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।गाड़ी के पेपर्स-हेलमेट-सेफ्टी इत्यादि का पूर्ण प्रयोग करें।क्योंकि पुलिस खासकर शहरी क्षेत्रों में विशेष नजर रखेगी। इसलिए वाहन नियम के अनुसार चलाए और पार्किंग करें।
फीडबैक के बाद नए नियम किए गए लागू
शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए जाने को लेकर एसपी कुमार आशीष ने साइबर सेनानी ग्रुप के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगी थी। जिसमें ज्यादातर लोगों ने एसपी की इस कार्य योजना को सराहनीय बताया।कई ने शहर में फ्लाई ओवर ब्रिज, पार्किंग स्टैंड सहित अन्य सुझाव भी दिए।फीड बैक व विशेष जानकारी ग्रुप से मिलने के बाद नए नियम लागू किए गए।
सीताधार भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण की चपेट में आ जाने से सीताधार का अपना अस्तित्व खोता जा रहा । साथ ही साथ आसपास के लोग हैरान व परेशान हो गए हैं जैसा कि हर वर्ष उन्हें प्रलयकारी बाढ़ का सामना करना पड़ता है । उनको इस बात यह डर सता रहा है कि कहीं इस बार उससे ज्यादा भयावह स्थिति न उत्पन्न हो जाए । क्योंकि सीता धार के बीचो बीच एक लंबी सी ऊंची दीवार बना दी गई है ।
जो पानी को निकलने में काफी अवरोध पैदा करेगा । नगर पार्षद प्रतिनिधि सह राजद नगर अध्यक्ष बेलाल अली जब सीता धार का जायजा लेने आसपास बसे लोगों के साथ पहुंचे । बेलाल अली ने बताया कि सीताधार होकर जोगबनी , बथनाहा की ओर से आने वाले पानी का निकास होता है अगर सीताधार इसी तरह से अतिक्रमित रहा तो पूरे शहर में बाढ़ का पानी फैल जाएगा और इससे जान व माल की काफी क्षति होगी ।
शहर के साथ-साथ आसपास के पंचायतों का भी पानी निकासी का एकमात्र रास्ता सताधार है । साथ ही साथ बेलाल अली ने बताया कि एक तरफ सरकार कहती है कि यह सताधार है और इसका अतिक्रमण नहीं हो सकता दूसरी ओर सरकार यहां की जमीन खरीद बिक्री की खुली छूट दे रखी है , नगर परिषद मकान बनाने के लिए नक्शा की स्वीकृति देता है , बिजली विभाग सीताधार में बने घर को बिजली कनेक्शन देता है एवं राष्ट्रीयकृत बैंक सीताधार में घर बनाने के लिए लोन देता है ।
यह कहां का न्याय है ?
बिलाल अली ने सवाल किया कि अगर सीता धार है तो यहां पर इन सब चीजों का कनेक्शन कैसे मिल जाता है और अगर नहीं है तो सरकार क्लियर कर दे कि यहां कोई सीता धार नहीं है । वही बेलाल अली ने कहा कि सीताधार के अस्तित्व को बचाना हमारा और फारबिसगंज वासियों की जिम्मेदारी है इसलिए हम लोग सीताधार के अस्तित्व बचाने की लड़ाई की शुरुआत कर चुके हैं ।
इसमें शहर के कई लोगों ने अपना सहयोग देने का वादा किया है । जल्द ही इस मामले पर सिताधार बचाओ फारबिसगंज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा । इस मौके पर संतोष सरदार , परमानंद पासवान , सज्जाद अंसारी , राजू भगत , मुन्ना , कमलेश्वरी पासवान , फारुख , चानू , उपेंद्र चौधरी , मिथिलेश पोद्दार , कृत्यानन्द गुप्ता , वरुण दास , संतोष सिंह , साहेब आलम , संजय पासवान , उत्तम चंद विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद थे ।