अब्दुल करीम की रिपोर्ट ..
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शहरी क्षेत्र के तमाम सड़क ,चौक चौराहों को जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह सील कर दिया गया है ।मालूम हो कि 8 मई को जिले में पहला संक्रमित पाया गया था उसके बाद 10 तारीख को भी 8 मरीज पाए गए ।हालाकि उसमे से एक मरीज पश्चिम बंगाल का था बाद में उसे बंगाल भेज दिया गया ।लॉक डाउन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रही है और बाहर से आने वाले सभी रास्तों को सील कर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है ।सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग अपने घरों में रहने को मजबुर है ।सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर प्रशाशन द्वारा करवाई की जा रही है वहीं बाहर से रविवार को जीतने अप्रवासी मजदूर छात्र किशनगंज पहुंचे थे उन्हें प्रखंड स्तर पर बनाए गए क्वॉरटिन सेंटरों में रखा गया है और उनकी देख रेख की जा रही है । शहरी क्षेत्र के लोगों को खाद्य आपूर्ति के लिए प्रशाशन द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी को जबाव देही दिया गया है ।सोसाइटी के सदस्य घर घर राशन और जरूरी सामान पहुंचा रहे है ।
Category: बिहार
-
बेवजह निकले घर से तो होगी कार्रवाई,रास्तों को किया गया सील।
-
Patna (Bihar) Coronavirus News | Coronavirus Patna Case District Wise Update | Patna Gaya Coronavirus Lockdown Relaxation | Bihar Siwan COVID-19 Latest News | 707 संक्रमितों में से 179 प्रवासी, 86 ट्रेनों से आएंगे 1.20 लाख लोग; दिल्ली से एम्बुलेंस में शव लेकर आए 5 लोगों को कोरोना, मुंबई से ट्रेन से लौटे 3 दोस्त भी पॉजिटिव
- ढाई लाख में बस रिजर्व कर सूरत से आए थे 58 श्रमिक, 5 संक्रमित मिले
- दो प्राइवेट लैब को मिली जांच की अनुमति, सिंगल जांच की फीस तय नहीं
दैनिक भास्कर
May 11, 2020, 10:58 AM IST
पटना. लॉकडाउन फेज-3 का आज आठवां दिन है। बिहार में संक्रमितों की संख्या 707 हो गई है। इनमें से 179 संक्रमित ऐसे हैं जो लॉकडाउन फेज-3 में दूसरे राज्यों से बिहार लौटे हैं। सोमवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। रविवार को 89 नए मरीज मिले थे, जिनमें से 86 ट्रेन से आए थे।
दो प्राइवेट लैब को कोरोना जांच की अनुमति
दो प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच होगी। पाथ काइंड डायग्नोस्टिक और डॉ. लाल पैथ लैब को जांच की अनुमति दी गई है। आईसीएमआर ने दो चरण में होने वाली जांच के लिए प्राइवेट संस्थानों के लिए अधिकतम फीस 4500 रुपए निर्धारित की है। लेकिन, सिंगल जांच के लिए प्राइवेट संस्थान कितनी फीस लेंगे इसका निर्धारण नहीं हुआ था। इस पर विचार करने के बाद राज्य सरकार ने प्राइवेट लैब में सिंगल जांच के लिए अधिकतम फीस 2500 रुपए तय की है।अगले कुछ दिनों में 86 ट्रेनों से बिहार आएंगे 1.20 लाख लोग
अगले कुछ दिनों में 86 ट्रेनों से 120402 लोग वापस लाए जाएंगे। सोमवार को 20 ट्रेनों में 11 राज्यों से 23840 प्रवासी बिहार आ रहे हैं। मुंबई से अगले कुछ दिनों तक रोजाना 3 ट्रेन प्रवासियों को लेकर आएगी। अब तक 83 ट्रेनों से 102196 प्रवासी लौटे हैं। फिलहाल ब्लॉक स्तर पर बनाए गए 3472 क्वॉरेंटाइन सेंटर में 98814 प्रवासियों को रखा गया है। कोटा में बचे हुए छात्रों को बिहार वापस लाया जाएगा। सोमवार को 1200 लोगों को लेकर सीवान ट्रेन पहुंचेगी।नालंदा: ढाई लाख रुपए में बस बुक करके सूरत से आए थे 58 श्रमिक, इनमें 5 संक्रमित मिले
नालंदा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। रविवार को 11 नए मरीज मिले। सभी रेड जोन राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक हैं। नए पॉजिटिव केस में 5 अस्थावां, 5 चंडी और 1 करायपरसुराय प्रखंड के क्वारैंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासी हैं। अस्थावां में जिन 5 संक्रमितों की पहचान हुई है वे सभी सूरत से आए थे। सूरत से ढाई लाख में एक बस रिजर्व कर 58 लोग आए थे, जिसमें नालंदा के 12 और शेखपुरा के 46 श्रमिक थे। ये सभी सूरत के कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। इन्हीं 12 लोगों में से 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुंगेर में स्वस्थ हुए मरीज को फूल देकर और ताली बजा कर घर भेजते स्वास्थ्यकर्मी। मुंगेर: प्रवासी मजदूरों से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण
मुंगेर पहले ही कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिला था। अब प्रवासी मजदूरों में भी संक्रमण मिलने लगा है। जिले में संक्रमितों की संख्या 115 हो गई है। रविवार को मिले 11 नए मरीज प्रवासी मजदूर हैं। इनमें से 8 सदर प्रखंड के टीकारामपुर पंचायत के, 2 टीकारामपुर के पड़ोसी गांव जगदीश टोला के और 1 जमालपुर के रहने वाले हैं। सभी को फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था।किशनगंज: कोरोना के 8 मरीज मिले, सभी प्रवासी
किशनगंज में संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। आठ नए मरीज रविवार को मिले। इनमें 3 ठाकुरगंज, 2 कोचाधामन, 1 बहादुरगंज और 2 किशनगंज के हैं। इन सभी मरीजों का रैंडमली स्वाब सैंपल लेकर 7 मई को जांच के लिए भेजा गया था। ये लोग बक्सर, मालदा, जयपुर, केरल और गुजरात से आए थे।
यातायात बंद रहने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग भूल 59 लोग राघोपुर से नाव पर सवार होकर भागलपुर आए। भागलपुर: दिल्ली से एम्बुलेंस में शव लेकर आए के 8 में से 5 संक्रमित
भागलपुर में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों से बस, ट्रेन और निजी वाहन से आ रहे लोग कोरोना लेकर आ रहे हैं। रविवार को नौ नए केस सामने आए। इनमें से पांच दिल्ली से व चार मुंबई से आए हैं। सबौर के एक ही परिवार के 8 लोग शव लेकर निजी एंबुलेंस से दिल्ली से भागलपुर आए। उनमें से पांच लोग संक्रमित मिले। मुंबई से स्पेशल ट्रेन से आए तीन दोस्त भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। -
लॉक डाउन के बीच ।
सादर नमस्कार ,
सम्पूर्ण विश्व के साथ साथ हिंदुस्तानआज कोरोना महामारी से जूझ रहा है । हिंदुस्तान में लॉक डाउन के दो महीने होने वाले है तमाम एहतियात बरते जाने के बावजूद हिंदुस्तान में इस महामारी से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है ।हजारों लोग अस्पतालों में जीवन और मौत से जंग लड़ रहे है । हम उनके सकुशल घर वापसी हेतु प्रार्थना करते हैं साथ ही कोरोना वारियर्स को कोटि कोटि नमन करते हैं।देश जब महामारी से जंग लड़ रहा है उसी बीच मन में यह विचार आया कि समय का सदुपयोग किया जाए और आप सभी देश वाशियो तक खबर के साथ साथ मनोरंजन यथा हास्य ,कविता भी पहुंचे इसलिए इस न्यूज पोर्टल को आरंभ किया जाए । वैसे तो देश में आज सूचना क्रांति के इस दौर में हजारों न्यूज पोर्टल है जो आप तक खबरे पहुंचा रही है साथ ही टीवी ,अखबार के माध्यम से भी आप तक खबरे पहुंचती है तो आप को लग रहा होगा इसमें खास क्या है । देश में जबसे पोर्टल का चलन बढ़ा है हम देखते है उनमें कई आपसी वैमनस्य फैलाने का काम करते है जिनका मकसद होता है कि समाज को कैसे विभाजित किया जाए और अपना उल्लू सीधा किया जाए ।लेकिन हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य समाचार के साथ साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा ।हमारे पोर्टल में सिर्फ खबर ही नहीं रहेगी बल्कि समस्याओं के जड़ में पहुंच कर उनका समाधान भी निकालने का प्रयास किया जाएगा । पोर्टल में आप की रचनाओं ,आप के तजुर्बे ,आप की प्रतिभा को भी स्थान दिया जाएगा ताकि उसका लाभ समस्त भारत वासियों को मिले ।पोर्टल अपने उद्देश्य में सफल हो और जन जन तक हमारे विचार ,हमारी संस्कृति पहुंचे उसके लिए आशीर्वाद की अपेक्षा है । पोर्टल में और क्या जुड़ना चाहिए आपके विचार आमंत्रित है ।आपके विचारो का सदैव स्वागत है ।
-
किशनगंज में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 9 ।लोगो में भय का माहौल ।
किशनगंज /राजेश दुबे
किशनगंज में करोना वायरस संक्रमितों का मामला बढ़ने से जिले के लोगो में भय का माहौल देखा जा रहा है ।मालूम हो कि रविवार को जिले में 8 और संक्रमित मरीज पाए गए है जिसके बाद मरीजों कि संख्या बढ़ कर 9 हो गई है । जानकारी के मुताबिक रविवार को मिले मरीजों में से तीन ठाकुरगंज प्रखंड के है जबकि 2 कोचाधामन ,1 बहादुरगंज तथा एक किशनगंज का रहने वाला है ।सभी मरीजों का इलाज स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है । मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने मरीजों के मेडिकल कालेज में इलाज की पुष्टि करते हुए लोगो को वीडियो संदेश जारी कर बताया कि मरीजों कि स्थिति अभी ठीक है और उनका उपचार हो रहा है । श्री जायसवाल ने कहा कि देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है और इस समय सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है ।मालूम हो कि शनिवार को ये 8 लोग किशनगंज पहुंचे थे जिसके जांच के बाद मामला सामने आया है ।मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी दुकान शुक्रवार को ही बंद करवा दिया गया था और पूरी कड़ाई के साथ लॉक डाउन का पालन करवाया जा रहा है । जिला प्रशासन द्वारा जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए कुछ दुकानों को चिन्हित कर होम डिलीवरी की व्यवस्था करवाई गई है और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है ताकि बाहर से किसी व्यक्ति का प्रवेश ना हो सके ।जिला प्रशासन द्वारा रविवार को रेल गाड़ी से आए प्रवासियो के स्क्रीनिग की व्यवस्था स्टेशन परिसर में ही की गई है और सभी प्रवासी जो रविवार को आए है उनका जांच किया जा रहा है ।