देश :बीते 24 घंटो में 93 हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिले 1247 लोगो की मौत

देश/डेस्क

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 93,337 नए मामले सामने आए है  और 1,247 मौतें हुईं है ।मालूम हो कि देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 53,08,015 है ।

जिसमें 10,13,964 सक्रिय मामले है जबकि  42,08,432 ठीक हो चुके हैं ।स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक बीमारी से 85,619 लोगो की मौत हुई है ।

आईसीएमआर के मुताबिक कल(18 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,24,54,254 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 8,81,911 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *