नक्सलबाड़ी :डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से नाराज़ टीएमसी नेताओ ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

आज नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल कांग्रेस की ओर से डीजल-पेट्रोलगैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर व केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया। जुलूस पार्टी कार्यालय से शुरु होते हुए नक्सलबाड़ी के विभिन्न स्थानों व किसानों के द्वारा धान लगाए अपने खेतों का भ्रमण कर खत्म किया गया।

डीजल-पेट्रोलगैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर निकाला गया यह जुलूस में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पृथिवीस राय ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से एक भी काम ऐसा नहीं किया गया, जिससे लोगों को राहत प्राप्त होती।

उन्होंने कहा भाजपा की अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं। पृथिवीस राय ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर गरीबों को देने की बात करती है,

जबकि दूसरी तरफ आम लोगों के लिए रसोई गैस की कीमतों में लगातार धीरे-धीरे बढ़ोतरी करके लोगों के साथ धोखा कर रही है। इस मौके पर अरुण घोष, वीरेन सरकार, विराज सरकार, मेहबूब खान ,जाहिद अहमद व महावीर मुंडा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *