देश :चीन को सबक सिखाने के लिए सेना है तैयार ,रक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लद्दाख के पेंगोंग झील इलाके में चीन से जारी गतिरोध के बीच भारत ने भी ना सिर्फ अपनी चौकसी बढ़ा दी है बल्कि बड़े पैमाने पर तोपो की तैनाती भी की जा रही है । मालूम हो कि सेना के द्वारा कई चोटियों पर कब्जा किया जा चुका है और जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर भारत और चीन की सेना पूरी तरफ फायरिंग रेंज में है ।

मालूम हो कि इस तनातनी के बीच मास्को में विदेश मंत्री एस जय शंकर की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात हुई है और भारत ने अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखा है ।वहीं आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तीनों सेना  प्रमुख के साथ बैठक कर रहे है ।बैठक में एनएसए श्री अजीत डोभाल भी मौजूद है ।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना पूरी तरह मुंहतोड़ जबाव देने की तैयारी कर चुका है ,अगर चीन के तरफ से किसी तरह की हरकत की जाती है तो भारतीय सेना को पूरी छूट दी गई है ।

वहीं राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है और सरकार करवाई में विफल है ।