देश :बीते 24 घंटो में कोरोना के 69 हजार से अधिक मरीज देश में मिले

देश/डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,921 नए मामले सामने आए और 819 मौतें हुईं है।

मालूम हो कि देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 36,91,167 है जिसमें 7,85,996 सक्रिय मामले, 28,39,883 ठीक हो चुके है ।देश में बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर 65,288 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के मुताबिक कल(31 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,33,24,834 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10,16,920 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *