मोदी मास्क ने बाज़ार में मचाया धूम

Written by

in

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है । महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाने का दिशा निर्देश सरकार के द्वारा दिया गया है ।जिसके बाद बाजारों में जहां डिज़ाइनर मास्क अब लोगों के लिए उपलब्ध है वहीं पसंदीदा नेताओ के चेहरे छपी मास्क भी अब बाजार में आ गए है ।

मध्यप्रदेश के भोपाल की एक दुकान में नेताओं के चहरे वाले मास्क की बिक्री हो रही है। दुकानदार ने बताया मेरे पास कई तरह के मास्क हैं लेकिन जब मेरे पास मोदी जी का मास्क आया और मुझे इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो मैंने इसी क्रम में अन्य राजनेताओं के मास्क बनवाए ।

दुकान में ना सिर्फ पीएम मोदी के चेहरे की मास्क है बल्कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी मास्क मौजूद है ।

पीएम मोदी के चेहरे की मास्क का बिक्री जोरो पर है और देश के नागरिक अपने पसंदीदा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे की मास्क खरीद रहे है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *