दिल्ली :ट्विटर की हिमाकत,केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का अकाउंट किया ब्लॉक

Written by

in

दिल्ली :माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमरीकी कानून की दलील देते हुए उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया ।जिसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, उन्हें नए आईटी नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा और उस पर कोई समझौता नहीं होगा।दरअसल श्री प्रसाद ने ट्विटर पर एक इंटरव्यू पोस्ट किया था उसके बाद मनमाने तरीके से करीब एक घंटे तक उनके अकाउंट को ब्लॉक किया गया ।

बता दे कि नए आईटी नियमो की घोषणा के बाद से ही ट्विटर कानूनों को मानने में आनाकानी कर रहा है ।जिसके बाद सरकार ने ट्विटर पर सख्ती बरती थी और अब उसने श्री प्रसाद का ही अकाउंट ब्लॉक करने की हिमाकत की है ।






श्री प्रसाद ने कहा कि दोस्त! आज बहुत ही अजीब हुआ। ट्विटर ने इस कथित आधार पर लगभग एक घंटे तक मेरे खाते को ब्लॉक कर दिया ।जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन था और बाद में उन्होंने मुझे खाते तक पहुंचने की अनुमति दी।श्री प्रसाद ने कहा कि ट्विटर के कार्यों से संकेत मिलता है कि उनका फ्री स्पीच का दावा खोखला है । ट्विटर सिर्फ भारत में एजेंडा चलाने की कोशिश में जुटा हुआ है । श्री प्रसाद ने कहा कि ट्विटर ने यह साबित किया है कि ट्विटर की कारवाई से लगता है कि अगर उनकी बात नहीं मानेंगे तो मनमाने ढंग से हटा देंगे ।ट्विटर के इस मनमाने रवैए के बाद ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है । बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने का कि ट्विटर को भारत का कानून मानना ही होगा। ट्विटर ने श्री रवि शंकर प्रसाद का अकाउंट ब्लॉक करके मनमानी करने की कोशिश की है और ऐसी मनमानी करने की छूट ट्विटर को नहीं दी जाएगी ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *