बिहार : अनलॉक 3 ..शाम 7 बजे तक खूलेंगी दुकानें, मॉल अभी भी रहेगा बंद ,रात्रि कर्फ्यू लागू

पटना :राज्य में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है । सरकार ने भी मामलो में आई कमी के बाद धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की।जिसके बाद उन्होने कहा कि आगामी  23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे साथ ही दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी।






सीएम ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। वहीं पार्क एवं उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे।सीएम ने सभी से   सतर्कता बरतने की अपील की ।मालूम हो कि शाम 6 बजे तक ऑफिस खुले रहेंगे वहीं विवाह समारोह और श्राद्ध में 25 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है ।वहीं जिम, स्विमिंग पुल और शॉपिंग मॉल अभी भी बंद रहेंगे लेकिन दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया गया है और शाम 7 बजे तक दुकानें खुलेगी ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *