बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सामेकित बाल विकास कार्यक्रम के सभी कार्यक्रम की समीक्षा की गई
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!जिले में कुल 195 संक्रमित व्यक्ति है संक्रमण के समय भी स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना हमारा कर्तव्य
जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तिओ का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित
किशनगंज /संवादाता
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। डीआरडीए स्थित रचना भवन में सोमवार को जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस की समीक्षा की गई,जिसमे डीपीओ मंजूर आलम के द्वारा बाल विकास परियोजना अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओ,पोषक आहार वितरण,आंगनबाड़ी केंद्र संचालन,धात्री महिलाओं को आहार वितरण, बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा आईसीडीएस कर्मियो के सहयोग से कोविड टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।मासिक टीएचआर वितरण में लाभुकों को पोषाहार उपलब्ध कराना,सुनिश्चित करने हेतु वरीय पदाधिकारियों से औचक निरीक्षण करवाने का निर्देश दिया गया ।सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के कुपोषण जांच,प्री स्कूलिंग,पोषाहार वितरण हेतु नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।कन्या उत्थान योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार को दिलवाने हेतु मोबलाइज करने का निर्देश दिया गया तथा डीएम ने सख़्त निर्देश दिया कि जन कल्याण की योजनाओ का लाभ पात्र लोगो को दिलवाने में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी।
स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में सिविल सर्जन, डॉ श्रीनंदन ने जानकारी दी कि प्रखंडवार कोविड टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, टीबी नियत्रंण, अंधापन, गैर संचारी रोग, एएनसी जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है तथा समीक्षा बैठक में कोरोना टेस्टिंग,ट्रीटमेंट,वैक्सीनेशन के कार्यों पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई। साथ ही, लक्ष्य अनुरूप टेस्टिंग तथा कोविड वैक्सीनेशन व मानक अनुसार ट्रीटमेंट का निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में टेलीमेडिसिन समेत चिकित्सकीय सुविधा,मेडिकल किट व जांच,अवेयरनेस,सामुदायिक रसोई से भर्ती कोविड मरीजों के अटेंडेंट को खाना उपलब्ध करवाने आदि बिन्दुओं पर भी विस्तृत समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तिओ का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे ,अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक , डिलीवरी रूम, सिटी स्कैन एवं 10 शय्या वाले बच्चा वार्ड की सुविधा दी जा रही है। जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
करोना टीकाकरण को बढ़ावा देने पर जोर
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य कोविड टीकाकरण की रफ्तार को बढाना है। कुल लक्ष्य को माह दिसम्बर तक पूर्ण करना है , टीकाकरण को लेकर आम जन में भ्रम, भ्रांति एवं अफवाह आदि गलत संदेश चली गई है जिसे दूर करना हम सभी का कर्त्तव्य हैं तथा इसे दूर करते हुए टीकाकरण की गति को बढ़ाना है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों धार्मिक गुरूओ, महादलित समुदाय के गण्यमान्य व्यक्तियों एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ आमजन में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने तथा लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए सकारात्मक बैठक की गई है। जिले में कुल 10 टिका एक्सप्रेस के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं ग्रामीण इलाको के 02 वार्डो में 45+ व्यक्तिओ को टीका एक्सप्रेस के द्वारा टीकाकरण किया जायेगा ।इसके अलावा बुनियाद केंद्र के वाहन के द्वारा शहर के 18+ के सभी व्यक्तिओ का टीकाकरण किया जा रहा है तथा टीकाकरण के साथ आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है ।आमजनों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वार्ड से 04 शिक्षक एव आंगनवाडी सेविका ,सहायिका का सहयोग लिया जाने का निर्देश दिया गया है | टीका एक्सप्रेस के द्वारा केयर के डी टी एल प्रशान्जित विस्वास के मार्गदर्शन में शहर के कुल 34 वार्डो में टिका एक्सप्रेस चलाया जा रहा है । टीका एक्सप्रेस के माध्यम से किए जा रहे टीकाकरण की गति को बढाने एवं अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में कुल 195 संक्रमित व्यक्ति है अन्य प्रदेश से आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच आवश्यक :-
सिविल सर्जन् डॉ श्रीनंदन ने बताया जिले की रिकवरी रेट अभी भी 97.01 है उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के दुसरे डोज की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया ,जिले में प्रतिदिन 8920 योग्य व्यक्ति के टीकाकरण कराने का लक्ष्य के अनुसार सभी सत्र स्थलों पर कार्य करने का निदेश स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया।जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण अभियान जोर शोर से चल रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 130522 लोगो को प्रथम डोज एवं 29010 व्यक्ति को दूसरा टिका लगाया गया है ।
संक्रमण के तीसरे वेब की पूर्व तैयारी को लेकर निर्देश दिया गया :
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा आने वाले समय में संक्रमण के तीसरे वेब की आने की सम्भावना है उसके लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने हेतु जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन एवं सभी प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया| जिसमें सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कम से कम 10 बच्चो वाला बेड तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का दिशा निर्देश दिया गया है |
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम ,सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक, डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अमित कुमार,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, सी -फार के जिला समन्वयक ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , सभी महिला पर्यवेक्षिका ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक, लेखापाल आदि उपस्थित रहे|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम्… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post,… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728… Read more: भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौत
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद… Read more: किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे Thank you for reading this post, don’t forget to… Read more: राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल
- पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांगसोमवार, जुलाई 5, 2021 का विस्तृत पंचांगThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! तिथि एकादशी – 22:33:12 तक नक्षत्र भरणी – 12:12:32 तक करण बव – 09:15:15… Read more: पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांग
- किशनगंज :टेढ़ागाछ आमबाड़ी के निकट डायवर्सन ध्वस्त,आवागमन में हो रही है अत्यधिक कठिनाईकिशनगंज /विजय कुमार साह Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के रेतुआ नदी में आई बाढ़ व नदी के उफान के कारण झाला… Read more: किशनगंज :टेढ़ागाछ आमबाड़ी के निकट डायवर्सन ध्वस्त,आवागमन में हो रही है अत्यधिक कठिनाई