पति के सौभाग्य के लिए पत्नी ने की वट वृक्ष की पूजा अर्चना
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
किशनगंज /सुमित राज यादव
पति के अखंड सौभाग्य को लेकर पत्नी ने गुरुवार को वट सावित्री की पूजा की। पर्व को लेकर तैयारियां महिलाएँ कई दिनों पूर्व ही पंखे खरीदने से ही जुट गई थी। पत्नी वट सावित्री पूजा के उपरांत वट वृक्ष में घागा बांधकर अपने पति के दीर्घायु की कामना करती हैं। पति के सौभाग्य के लिए वट वृक्ष की पूजा को लेकर कोरोना काल मे भी पत्नी की उत्साह कम नहीं दिखी। वट सावित्री व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ठाकुरगंज सहित आसपास के इलाके में आज वट वुक्ष की पूजन में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। अपने परिजन के साथ नई दुल्हन भी नंगे पांव चलकर वृक्ष की पूजा अर्चना विधिवत की। शहर के हटिया बाजार दुर्गा मंदिर के समीप, रेलवे गेट निटाल बस्ती मोड़ पर नगर की महिला भारी संख्या में पुजा अर्चना की।
भारतीय संस्कृति की प्राचीन मान्यता व परंपरा के अनुसार गुरुवार को सनातन धर्मावलंबी परिवारों की सुहागिनों ने विधि-विधान से वट सावित्री का व्रत रखा। इस दौरान वट वृक्ष के नीचे वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पुष्प-अक्षत चढ़ाकर वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया।
शहर में व्रती महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ मां शीतला धाम एवं ब्रह्मस्थान मंदिर पर देखी गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया। वृक्ष को रोली, सिदूर लगाने के बाद धूप-दीप जलाया और उसके बाद मिट्टी के पात्र में घर में बनाए गए पकवान और फल अर्पित किया। कथा के अनुसार सनातन धर्म प्रकृति की उपासना पर आधारित है। नदी, पर्वत, पीपल, वट, फल, दुर्वा आदि सभी हमारी पूजा की सामग्री हैं। प्रकृति की रक्षा और पूजा के बिना कोई दीर्घायु नहीं हो सकता।
वट सावित्री पूजा का महत्व:-
जानकारों व पंडित बताते है कि वट का मतलब होता है बरदग का पेड़। बरगद एक विशाल पेड़ होता है। इसमें कई जटाएं निकली होती हैं। इस व्रत में वट का बहुत महत्व है। इसी पेड़ के नीचे सावित्री ने अपने पति के प्राण को यमराज से वापस पाई थी। सावित्री को देवी का रूप माना जाता है। हिंदू पुराण में बरगद के पेड़े में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास बताया जाता है। मान्यता के अनुसार ब्रह्मा वृक्ष की जड़ में, विष्णु इसके तने में और शिव उपरी भाग में रहते हैं। यही वजह है कि यह माना जाता है कि इस पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने से हर महिला की मनोकामना पूरी होती है। नवविवाहिता वट वृक्ष पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखी।
वट सावित्री पूजा का विधि:-
जैसा की हिंदू धर्म में इस व्रत की मान्यता है, ठीक वैसे ही इस व्रत से जुड़े पूजन को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन विवाहित महिलाएं वट वृक्ष पर जल अर्पण करती हैं और हल्दी का तिलक, सिंदूर और चंदन का लेप लगाती हैं। इस व्रत के पूजन के दौरान पेड़ को फल-फूल अर्पित करने की भी मान्यता है। बांस की लकड़ी से बना बेना (पंखा), अक्षत, हल्दी, अगरबत्ती या धूपबत्ती, लाल-पीले रंग का कलावा, सोलह श्रंगार, तांबे के लोटे में पानी, पूजा के लिए सिंदूर और लाल रंग का वस्त्र पूजा में बिछाने के लिए, पांच प्रकार के फल, बरगद पेड़ और पकवान आदि बनाया जाता है। पत्नी अपने पति के सौभाग्य के लिए यह व्रत करती हैं।
क्यों मनाया जाता है पर्व:-
द्वापर युग में अपने पति का प्राण यमराज के पास से लाने वाली सावित्री के पतिव्रता के लिए ये व्रत अबतक रखा जा रहा है और पति के लम्बी उम्र के साथ पति के सौभाग्य होने के लिए वट वृक्ष की पूजा पुरे विधिवत तरीके से महिलाएं करती है। हिन्दू धर्म में वृक्ष में देवताओं का वास माना गया है। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आँवला, और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है। और कभी नरक के दर्शन नही करता। इसी तरह धर्म शास्त्रों में सभी प्रकार के वृक्ष सहित प्रकृति के सभी तत्व के महत्व की विवेचना की गई है। मान्यता रही है कि वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा कर पूजा करती हैं। कहते हैं कि गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। ऐसा माना जाता है, कि सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था। इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने के बाद ही सुहागन को जल ग्रहण करती है। कहा जाता है कि इस एक व्रत से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। महिलाओं में इस पर्व को लेकर बीते कई दिनों से मुहूर्त और समय पर पूजा अर्चना को लेकर चर्चा बनी रही। वट सावित्री पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह को भी बाजार में चहल-पहल अधिक रही।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! छपरा /प्रतिनिधि… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है।… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार… Read more: भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौत
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय पुत्री सोफिया के… Read more: किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी मेषःआपको शारीरिक… Read more: राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल