देश : कोरोना के 2.8 लाख नए मरीज मिले ,4157 की हुई मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 2,08,921 नए मरीज मिले है । जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,71,57,795 पहुंच चुकी है। वहीं 4,157 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,11,388 हो गई है।






मालूम हो कि 2,95,955 लोग बीमारी से ठीक हुए है । बीमारी से अभी तक कुल 2,43,50,816 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,95,591 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,39,087 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,06,62,456 हुआ।

आज की अन्य खबरें पढ़े :