देश : कोरोना के 2 लाख से कम मरीज मिले ,3511 की हुई मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में धीरे धीरे कमी आ रही है ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 1,96,427 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,69,48,874 हो गई है। वहीं 3,511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है।






वहीं 3,26,850 लोग इस दौरान ठीक हुए है ।बीमारी से अभी तक कुल 2,40,54,861 ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है।

मालूम हो कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,30,236 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,85,38,999 हो गया है ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :