किशनगंज :बहादुरगंज में सेवा निवृत्त बैंक कर्मी की कोरोना से मौत के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, मुहल्ले को करवाया गया सेनीटाइज्ड

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!

बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस हरिनगर के समीप उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक की कोरोना संक्रमण होने के कारण मंगलवार की सुबह सिल्लीगुड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही रजिस्ट्री ऑफिस हरिनगर चौक सहित आसपास के मोहल्लों में भय का माहौल बन गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक की तबियत अचानक बिगर गयी और सांस लेने में तकलीफ के साथ ही साथ बुखार आने लगा।तभी घर के अन्य सदस्यों ने बीमार मरीज का कोरोना की जांच करवाई।जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उस व्यक्ति का इलाज सिल्लीगुड़ी के अस्पताल में करवाया जा रहा था।जहां कुछ दिनों से बीमार चल रहे मरीज का मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ जाने से मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही रजिस्ट्री ऑफिस हरिनगर चौक सहित आसपास के अन्य मोहल्लों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।







वहीं घटना की खबर सुनते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता,नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास,अंचलाधिकारी कौसर इमाम एवम पुलिस बल के द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास के घरों को सेनेटाइज करवाने का कार्य प्रारंभ करते हुए चौक चौराहों पर और भी सख्ती प्रारंभ कर दिए हैं।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार एवम बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रखण्ड प्रशाशन के द्वारा लगातार आमजनो को इस महामारी से बचाव हेतु माइकिंग करने का कार्य लगातार किया जा रहा है साथ ही साथ बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों के विरुद्ध भी प्रखण्ड प्रशासन की टीम सख्ती से पेश आ रही है।ताकि सभी लोग घरों में रहकर अपने आप को सुरक्षित रख सकें।वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम की देखरेख में रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों का कोविड टेस्टिंग प्रारंभ कर दी गई है।



आज की अन्य खबरें पढ़ें