देश : कोरोना के 3.26 लाख नए मरीज मिले,3890 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में COVID19 के 3,26,098 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,43,72,907 पहुंच चुकी है।वहीं 3,890 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,66,207 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि इस दौरान 3,53,299 लोग ठीक हुए है जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,04,32,898 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,73,802 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 11,03,625 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,04,57,579 हो गया है ।