देश : कोरोना के 3.86 लाख से अधिक नए मरीज मिले,3498 की हुई मौत

देश /डेस्क

देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है साथ ही रिकवरी रेट भी घटा है,जो की चिंता वाली बात है । मालूम होगी शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 पहुंच चुकी है।वहीं 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और बीमारी से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है।वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *