ठाकुरगंज /सुमित राज यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर इकाई द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस शक्तिकेन्द्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 04 स्थित आदिवासी दलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग़रीब परिवारों के बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण कर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी की 130 वी जयंती मनाई गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया, आंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह,व्वसाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश करनानी, विधानसभा चुनावसेल संयोजक अनिल महराज, भाजपा नगर महामंत्री हरि कुमार पंडित, भाजपा अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि आंबेडकर जी भारत की आजादी की लड़ाई में ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई.

उन्होंने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार भेदभाव ना हो, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा उपाध्यक्ष अतुल सिंह, उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री आनंद गोस्वामी,कमल क्लब जिला सह संयोजक पवन गुप्ता, नगर मंत्री संजीव साह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी को 1990 में, आम्बेडकर को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सिफाई यादव, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, बूथ अध्यक्ष सुनील पाण्डे, अखिल साहा, देवदास कुंडू, हीरा सिंह, नगर मंत्री गोपेश यादव, बिजय झा, सुधीर महराज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,