देश :झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है -जेपी नड्डा

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 5 राज्यो में सरकार बनाने का किया दावा

नंदीग्राम में बीजेपी की जीत निश्चित है -नड्डा

असम के गुवाहाटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए 5 राज्यो के चुनावी नतीजों पर बेबाकी से अपनी राय रखी और बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया है ।श्री नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की जानकारी सीमित है । श्री नड्डा ने कहा कि असम की जनता ने शुरू से एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है।

असम की जनता ने प्रथम और द्वितीय चरण में एकतरफा फैसला दिया है और तीसरे चरण में भी जनता का मन स्पष्ट दिख रहा है ।श्री नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इन्होंने(कांग्रेस) कहा था कि हम किसानों का ऋण 7 दिन में माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री जाएगा। एक मुख्यमंत्री को तो जनता ने ही हटा दिया, बाकी मुख्यमंत्रियों को आप कब हटाने वाले हैं? झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है । श्री नड्डा ने कहा कांग्रेस पार्टी  जहां भी जाएगी घोटाला करेगी। इनको सेवा का ‘स’ भी टच नहीं करता है, ये ही इनका इतिहास रहा है।

ये इतना उद्देश्यविहीन प्रोजेक्शन देते हैं कि वो कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की कहानी कहता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं। इन्होंने किस तरीके से लोगों को बरगलाया है ये बात सब लोग जानते हैं ।

वहीं श्री नड्डा ने कहा बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे। ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और बीजेपी आ रही है। नंदीग्राम में भी भाजपा की जीत निश्चित है।श्री नड्डा ने कहा राहुल गांधी जी की जानकारियां बहुत सीमित हैं, उनको असम की संस्कृति का ज्ञान थोड़ा कम है। अवसरवादी राजनीति करने वाले लोगों और डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है तो ऐसे लोग बदरुद्दीन को ही पकड़ के चलेंगे। वहीं उन्होंने कहा तमिलनाडु में हम AIADMK के साथ सरकार बनाएंगे, पुडुचेरी में हम एनडीए की सरकार बना रहे हैं और केरल में भी हम एक शक्ति के रूप में उभरने वाले हैं।