किशनगंज :खाद्य निगम के गोदामों में भण्डारित खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कराया गया

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा आज जिलांतर्गत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को संबंधित प्रखण्ड के राज्य खाद्य निगम के गोदामों में भण्डारित खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कराया गया।

संबंधित बीडीओ एवं सीओ को गोदाम के भण्डार का सत्यापन संयुक्त रूप से करने के उपरांत संयुक्त जाँच प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।जानकारी के अनुसार इस भौतिक सत्यापन का मुख्य उद्देश्य गोदामों में भण्डारित खाद्यान्न में हुई क्षति या गबन की जानकारी प्राप्त करना है। वहीं संयुक्त जांच प्रतिवेदन में भौतिक सत्यापन में यदि किसी गोदाम में गबन या क्षति का मामला प्रकाश में आने पर संबंधित गोदाम प्रबंधक के विरूद्ध कठोर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।