आज का राशिफल

मंगलवार दिनांक 30 मार्च 2021 का राशिफल

मेष-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्‍छा समय बिताएंगे। रंगीन सा बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा होगा। मां काली की अराधना करें।

वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा सा शारीरिक समस्‍या जैसा लगेगा, वास्‍तव में कोई समस्‍या नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बहुत बढ़िया, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा समय है। मां काली की अराधना करते रहें।


कर्क-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य ब‍हुत बढ़िया, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। गृहकलह से बचते रहें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।


सिंह-पराक्रमी बने रहेंगे। व्‍यवसायिक तौर पर बहुत अच्‍छा काम करने की उम्‍मीद बंधती है आपसे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।


कन्‍या-वाणी पर नियंत्रण रखें। बाकी सारी चीजें ठीक दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम सही गति से चलने लगा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।


तुला-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय का संकेत दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्‍तु काली मंदिर में दान करें।

धनु-आर्थिक स्थिति बहुत अच्‍छी दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। बच्‍चों की सेहत सुधर रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है लेकिन पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बड़ा अच्‍छा समय है। मां काली की अराधना करें।

मकर-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। पैतृक सम्‍पत्ति की स्थिति अच्‍छी होगी। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा होने वाला है। सार्थक स्थिति बनती जा रही है। यात्रा का योग बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ बहुत बढ़िया है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन-चोट लग सकती है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु अर्पित करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *