किशनगंज :डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा तकनीकी अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा तकनीकी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार में की गई। समीक्षा बैठक में विभिन्न निर्माण विभाग यथा पथ निर्माण,विद्युत,भवन निर्माण,पुल निर्माण, वुड़को,बाढ़ नियंत्रण व निस्तारण ,ग्रामीण कार्य प्रथम,ग्रामीण कार्य द्वितीय,एनएचएआई, एलएइओ, नगर परिषद,किशनगंज ,नगर निकाय,बहादुरगंज व ठाकुरगंज के संबंधित कार्यपालक अभियंता व कार्यपालक पदाधिकारियों के स्तर से करवाए जा रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्य की गहन समीक्षा की गई।

वहीं क्षतिग्रस्त पुल,निर्माणाधीन सड़क ,भवन को त्वरित कार्य कराते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।योजनाओ के कार्यान्वयन में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने निर्धारित विभागीय दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के स्तर से कराए जा रहे मुख्यमंत्री पेय जल निश्चय योजना की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश दिया गया।स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे कब्रिस्तान घेराबंदी, बीएडीपी के 41 योजना में रद्दीकरण हेतु प्रस्तावित 20 योजनाओ पर डीएम के द्वारा नाराजगी प्रकट कर निर्देश दिया गया कि योजना चिन्हित करते समय ध्यान रखें कि रद्दीकरण की स्थिति उत्पन्न ना हो पाए।

साथ ही,तकनीकी समीक्षा बैठक के उपरांत खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिलांतर्गत बालू घाट बंदोबस्त, घर्मकांटा उपलब्धता,प्रतिबंधित गाड़ियों से बालू परिवहन,अवैध उत्खनन,अवैध परिवहन, ईट भट्ठा संचालन,जांच,अवैध संचालकों पर कार्रवाई , रॉयल्टी संग्रहण, माइनिंग ईनफोर्समेंट हेतु वन के अधिकारियों से समन्वय आदि के बिन्दु पर गहन समीक्षा हुई। खान निरीक्षक – सह – सक्षम पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध खनन पर छापामारी,राजस्व संग्रहण ,अवैध इट भट्ठा पर नियमानुसार कार्रवाई करें।