हैल्थ :वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों को करना होगा नियमों का पालन, दोनों डोज लेने बाद होगा एंटीबॉडी का विकास

• संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी है जरूरी
• टीकाकरण के साथ-साथ कोविड नियमों का करें पालन
• वायरस को जड़ से मिटाने के लिए वैक्सीन का पूरा डोज जरूरी
• मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन हमेशा करें

छपरा /प्रतिनिधि

कोविड-19 से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन आ चुकी है और इस वैश्विक महामारी को जड़ से मिटाने के लिए लोग पूरी उत्साह के साथ वैक्सीन ले भी रहे हैं। लेकिन इसके साथ-साथ इस वैश्विक महामारी के संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए जारी गाइडलाइन के पालन को भी जारी रखना जरूरी है। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि वैक्सीन ले चुके व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, अभी कोविड-19 का दौर खत्म नहीं हुआ। इसलिए, वैक्सीन लेने के बाद भी बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते रहें। ताकि खुद के साथ-साथ पूरा समाज भी सुरक्षित रहे । प्रभाव कम होने के कारण लोग यह सोचने लगे हैं कि कोविड-19 खत्म हो चुका है। आपकी यह सोच ना ही आपके लिए और ना ही आपके परिवार व समाज के लिए ठीक है।

टीकाकरण के साथ-साथ कोविड नियमों का करें पालन:


सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए वैक्सीन के साथ-साथ सावधान रहना भी जरूरी है। क्योंकि, लापरवाही के कारण देश के विभिन्न प्रदेशों की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए, इससे बचाव एवं स्थाई निजात के लिए वैक्सीन तो जरूरी है ही। इसके साथ-साथ लोगों को बचाव से संबंधित जारी गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी है। क्योंकि, सतर्क और सावधान नहीं रहने पर बड़ी परेशानी होने की प्रबल संभावना बनी रहती है।

वायरस को जड़ से मिटाने के लिए वैक्सीन का पूरा डोज जरूरी :

कोविड-19 को जड़ से मिटाने के लिए हर व्यक्ति को वैक्सीन की पूरी डोज लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बिना दूसरा डोज वैक्सीन की पूरी डोज बेकार है। इसे सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी वैक्सीनेशन अभियान की गति को उछाल देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ताकि इस वैश्विक महामारी को जड़ से मिटाया जा सके ।

मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन हमेशा करें:

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करें एवं शारीरिक दूरी का पालन करें। खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जैसे कि शादी समारोह या फिर किसी अन्य आयोजन में शिरकत के दौरान तो निश्चित रूप से करें। इससे ना सिर्फ आप कोविड-19 संक्रमण से दूर रहेंगे, बल्कि अन्य संक्रामक बीमारी से भी दूर रहेंगे और यह खुद के साथ-साथ समाजहित में अच्छा कदम होगा।

इन मानकों का करें पालन:
• मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें
• घर से निकलने वक्त निश्चित रूप से मास्क लगाएं और सैनिटाइजर पास रखें।
• भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें
• शारीरिक-दूरी का हमेशा पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें
• साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *