बंगाल :स्कूटर पर ममता दीदी ,निशाने पर पीएम मोदी

कोलकाता /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल में विधान सभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे टीएमसी और बीजेपी के बीच तल्खियां बढ़ रही है ।टीएमसी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे है ।

इन सब के बीच आज कोलकाता से एक रोचक तस्वीर सामने आई है ।आज सीएम ममता बनर्जी स्कूटर से सचिवालय पहुंची ।बता दे की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में हाजरा से नबन्ना तक इलेक्ट्रिक स्कूटी से सफर किया। ममता बनर्जी ने स्कूटी से सफर करके बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की ।स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी, जिसपर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच सात किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय करते हुए सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

यही नहीं उन्होंने खुद भी स्कूटर चलाने की कोशिश की लेकिन वो गिरते गिरते बची है ।अब उनकी इस स्कूटर की सवारी का असर बंगाल के मतदाताओं पर कितना पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।