बिहार :एसएसबी 12 वी बटालियन द्वारा एक दर्जन से अधिक तस्करी का मवेशी किया जप्त ,तस्कर फरार

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ एसएसबी कैम्प माफी टोला के जवानों ने रविवार को नेपाल सीमा पार कर भारत में लाये जा रहे 14 मवेशी जब्त किया है। वहीं तस्कर मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं बटालियन एसएसबी कैम्प माफी टोला के जवानों द्वारा गश्ती की जा रही थी।इधर नेपाल से तस्कर 14 पशुओं के साथ भारतीय सीमा के भीतर आ रहा था।






भरतीय सीमा के भीतर माफी टोला के नजदीक एसएसबी के नाका पार्टी में शामिल जवानों ने तस्करी का मवेशी पकड़ लिया। सभी मवेशियों को छोड़कर तस्कर नेपाल की ओर भाग गया।नाका पार्टी द्वारा तस्करों को खदेड़ा गया,लेकिन वे भागने में सफल रहे। नाका पार्टी का नेतृत्व पुष्प राज सिंह कर रहे थे।इस नाका पार्टी में एएसआई राजेन्द्र कुमार,सुरेंद्र सिंह,रविन्द्र कुमार,एचसी कमल कुमार,राधेश्याम,पन्ने लाल,मनोज कुमार पाठक आदि जवान शामिल थे।माफी टोला के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन गोराई ने बताया जब्त मवेशियों को टेढ़ागाछ थाना में सुपुर्द कर दिया गया है।