देश : कोरोना के 12 हजार से अधिक नए मरीज मिले,103 की हुईं मौत

देश /डेस्क

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण चालू है। कोरोना के पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। अब हेल्थ वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक मिलेगी। ऐसा मालूम हो रहा है कि देश कोरोना के खिलाफ लड़ी लड़ाई में जीत रहा है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 12,143 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल आंकड़ों की संख्या 1,08,92,746 पहुंच चुकी है।

मालूम हो कि भारत में कुल 79,67,647 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।







वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो बीते 24 घंटों में  कोरोना से 103 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 1,55,550 तक पहुंच चुका है।देश के लिए राहत की बात ये है कि संक्रमण ठीक होने वाली लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है. पिछले 24 घंटों में 11,395 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, देश में कुल 1,06,00,625  लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुकी हैं। लेकिन अब भी लोग कोविड-19 संक्रमण की चपेट में हैं. देश में 1,36,571  एक्टिव केस हैं। 






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *