देश : कोरोना के करीब 13 हजार नए मरीज मिले 127 की मौत ,जानिए कितने लोगो को लग चुका टीका

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,46,183 पहुंच चुकी है ।

वहीं 127 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,274 हो गई है।






मालूम हो कि देश में मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 1,68,784 हो गई है । बीमारी से अभी तक कुल 1,04,23,125 ठीक हो चुके हैं ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल 37,44,334 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है ।






आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,65,88,372 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,50,964 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *