देश : कोरोना के 13 हजार से अधिक नए मरीज मिले ,131 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किया गया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,203 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,67,736 पहुंच चुकी है।






वहीं 131 लोगो की मौत हुई है जिसके बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,470 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,84,182 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,30,084 है।

अभी तक देश में कुल 16,15,504 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।






आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल(24 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,23,37,117 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 5,70,246 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *