किशनगंज :ठंड ने बढ़ाई लोगो की मुश्किल ,अलाव तापते रहे दिन भर लोग

गलगलिया /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीते कई दिनों से चल रही पछिया हवा की वजह से हुई ठंड में बढ़ोतरी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है . ठंड की वजह से लोग काफी परेशान है . चालकों को घने कोहरे की वजह से दिन में ही वाहन की लाइट जलानी पड़ रही है .मालूम हो कि दिनभर ठंड से लोग परेशान रहे ।ठाकुरगंज प्रखंड सहित भारत- नेपाल सीमा के आसपास के क्षेत्रों में लोग घर में दुबके हुये नजर आए . ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा ।






लगातार ठिठुरन से लोग परेशान हो रहे . शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रही है . कंपकंपा देने वाली ठंड से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है . बढ़ते ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आ रहे हैं .

गलगलिया में दिन भर कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग परेशान रहे . सुबह से ही सर्द हवा के साथ शरीर को गला देने वाली ठंड रही . सड़क मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा. लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे .