किशनगंज :बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श


किशनगंज /संवादाता 

29 जनवरी को पूर्णिया में लगेगा चार जिलों के कार्यकर्ताओ प्रशिक्षण वर्ग 


शनिवार को भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यसमिति  की बैठक सुशांत गोप की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धरमगंज में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कोषाध्यक्ष विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जिला प्रभारी मनोज सिंह उपस्थित रहे ।






वहीं मंच संचालन पंकज कुमार के द्वारा किया गया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई ।जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि आगामी दस दिनों में  सभी मंडलों में मंडल की कार्यसमिति का गठन किया जाएगा ।

बैठक में आगामी 29 जनवरी को पूर्णिया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने की भी जानकारी दी है और बताया गया कि  पूर्णिया अररिया किशनगंज कटिहार में सभी जिला के पदाधिकारियों की प्रशिक्षण वर्ग होगा ।उक्त वर्ग में  सभी मंडलों के कार्यसमितिसदस्य मौजूद रहेंगे ।

बैठक में मौजूद राजेश्वर जी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगठन के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जीतने के लिए संगठन की भूमिका पर चर्चा किया गया।






बैठक में मुख्य रूप से सभी मंडल के अध्यक्ष कुमार विशाल किसलय,रवि कुमार, शुभम कुमार,पूस लाल, गौरव कुमार गुप्ता, राहुल यादव वीर सिंह जिला के पदाधिकारी लखन लाल पंडित ज्योति कुमार सोनू संजय पोद्दार बिजली सिंह गणेशा लखबीर कौर ,लता मोदी ,जय किशन प्रसाद  मुकेश हेंब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *