देश : कोरोना के करीब 16 हजार नए मरीज मिले 202 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 15,968 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,95,147 पहुंच चुकी है ।

वहीं 202 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,529 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,14,507 है और बीमारी से अभी तक कुल 1,01,29,111 ठीक हो चुके हैं ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि मंगलवार (12 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,34,89,114 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,36,227 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *