झारखंड /लातेहार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के निंद्रा जंगल में पुलिस और टीपीसी नक्सलियों के बीच जमकर हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया वही पुलिस ने एक रायफल भी बरामद किया है पुलिस के द्वारा अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नक्सली संगठन टीपीसी के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर निंद्रा जंगल में विचरण कर रहे हैं । सूचना के बाद एक टीम गठित कर पुलिस ने निंद्रा जंगल पहुंची जहां नक्सलियों ने पुलिस को देखते हुए अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी । पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई जिसमें एक नक्सली घटनास्थल पर मारा गया । वही पुलिस ने एक राइफल बरामद किया है । और पुलिस घटना मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान जारी है मुठभेड़ की पुष्टि लातेहार अभियान एसपी विपुल पांडे ने की है । और कहा कि अभी भी रुक रुक कर गोलियां चल रही है पुलिस मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान चला रही है