खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अंतगर्त बूथ संख्या 63 में करीब एक सौ परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. जिसमें महिला व युवा शामिल है. भाजपा नेताओं ने शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया .इस संबंध में खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया बूथ संख्या 63 में एक जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित इस जॉइनिंग कार्यक्रम में 70 महिला तथा 20 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया.
उन्होंने बताया महिला व युवाओं ने केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा है. उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी.
इस मौके पर तरुण सिंह के अलावे भाजपा जिला सचिव उत्तम सिंह , खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद , मंडल सचिव प्राणनाथ सरकार , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विक्रम राय व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाता सरकार व झरना बर्मन सहित अन्य उपस्थित थे.