किशनगंज :छठ घाटों को अंतिम रूप देने में जुटे श्रद्धालु ,पर्व को लेकर लोगों में है भारी उत्साह

किशनगंज /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!

भारत – नेपाल सीमा के सीमावर्ती क्षेत्रों व भद्रपुर में लोक आस्था का महा पर्व छठ पर्व बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पर्व को लेकर व्रतियों में काफी उत्साह है। लोग तैयारी में जुट गए हैं। बाजार से सामान की खरीदारी जोरो सोरो से कर रहे हैं।

गलगलिया बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बुधवार को व्रती नहा-धोकर कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल सहित आलू व बैंगन के पकोड़े बनाकर भगवान को भोग लगाया।इसके बाद सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया। अब गुरुवार को व्रती महिलाएं खरना व्रत के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। शुक्रवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा और शनिवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होगा। वहीं छठ पूजा में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर भातगांव पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के द्वारा घाटों पर बने पंडालों के लिए सैनिटाइज की व्यवस्था की गई है ।

साथ ही सरकारी गाइडलाइंस के जारी दिशा निर्देश को अनुपालन कराया जाएगा। और सभी लोगो से कहा गया है कि 60 वर्ष से अधिक व्यक्ति एवं 10 वर्ष तक उम्र के बच्चों को घाट पर आने के लिए मनाही रहेगी। एवं सभी छठ व्रतियों को मास्क का उपयोग करने और सामाजिक दूरी का पालन करने को भी कहा गया है। यदि किसी के पास मास्क नही होगी तो मुखिया जनप्रतिनिधि के द्वारा घाट पर मास्क व्यवस्था किया जाएगा। इस बात की सारी जानकारी मुखिया जनप्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने दी है।