बिहार : बीजेपी आरएसएस और उनकी बी टीम नफरत फैलाती है हम उनसे लड़ते है – राहुल गांधी

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज के रूईधासा मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज चुनावी सभा को संबोधित किया ।श्री गांधी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 6 वर्षों से केंद्र में नरेंद्र मोदी सत्ता में है और कुछ सालो से बिहार में नीतीश कुमार सीएम है जबकि पिछले चुनाव में नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे। श्री गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ चुनाव जीता था लेकिन वो एनडीए के साथ चले गए उन्होने धोखा दिया ।

राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो सत्ता में आए थे तो दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वायदा किया था साथ ही 15 लाख देने की बात कही थी लेकिन नोट बंदी करके सब को लाइन में खड़ा कर दिया ।

श्री गांधी ने कहा कि ये समझ नहीं आता कि चुनाव से पहले कहते है की रुपया देंगे और बाद में सभी से रुपया ले लेते है साथ ही कहा कि मोदी ने किसी को नहीं छोड़ा। श्री गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि 22 दिन में कोरोना को भगा देंगे बाद में कहते है थाली बजाओ उससे काम नहीं हुआ तो मोबाइल का टॉर्च जलवा दिया ।

श्री गांधी ने कहा कि
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है ।अपने चिर परिचित अंदाज में राहुल गांधी ने कहा कि में किसी से नहीं डरता और किसानों के हक में आवाज उठाता रहूंगा। श्री गांधी ने अपने भाषण में अदानी और अंबानी का भी जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तीन कृषि विधेयक पारित किया है और सरकार का मकसद है कि आपके अनाज पर अंबानी और अदानी का कब्जा हो ।

उन्होने कहा कि एक व्यक्ति गुजरात में है और एक व्यक्ति मुंबई में क्या किसान उन तक पहुंच सकता है । श्री गांधी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में 2500 रुपए धान की कीमत है जबकि बिहार में 1200 कीमत मिल रहा है । हम छत्तीसगढ़ में जो कीमत मिल रही है उसे बिहार में भी लागू करना चाहते है ।

उन्होंने बिना नाम लिए ओवैसी को बीजेपी की बी टीम बताया और कहा की बिहार में या तो एनडीए कि सरकार बनेगी या महागठबंधन की लेकिन ये जो बीच में हेलीकॉप्टर ले कर गोल गोल घूम रहे है इनका लक्ष्य है कि महागठबंधन ना जीते ,नीतीश कुमार की जीत हो । राहुल ने कहा कि में नरेंद्र मोदी से नहीं डरता ,किसानों के हक के लिए आवाज उठाता रहूंगा ।


श्री गांधी ने कहा कि पंजाब के किसानों ने दशहरे पर नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया , क्योंकि उसे बात समझ में आ चुकी है कि नरेंद्र मोदी धोखा दे रहे है ।हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में जो किया है वो हम बिहार में करना चाह रहे है ।
राहुल गांधी ने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि वो रोजगार मांगने वाले युवाओं को धमकाते है ।राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस का भी जिक्र किया और कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है ।

श्री गांधी ने कहा कि बीजेपी आरएसएस और उनकी बी टीम नफरत फैलती है और हम उनसे लड़ते हैं साथ ही कहा हमारा काम देश की जनता को जोड़ने और देश को आगे ले जाने का है ।राहुल गांधी ने चलते चलते कहा की आगामी दिनों में हमारी सरकार बनी तो किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रुका हुआ काम हम पूरा करेंगे ।मालूम हो कि सभा में मंच संचालन जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी ने किया वहीं सांसद डॉ जावेद आजाद सहित महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *