किशनगंज :चुनाव को लेकर एसएसबी और नेपाल पुलिस की बैठक आयोजित,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

किशनगंज /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसबी 41 वीं वाहिनी के जोरलाजोत बीओपी व नेपाल एपीएफ पुलिस की एक बैठक की गई। इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने, मैत्री संबंध स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

एसएसबी के अधिकारी ने कहा इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी में भाईचारा को मजबूत बनाने की चर्चा की गई है।

एवं सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवानों को चौकस रहकर चुनौती से निपटना होगा। साथ ही स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने पर  पूरी तरह से  बल दिया गया। ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। इस बैठक में नेपाल एपीएफ पुलिस के अलावे एसएसबी जवान उपस्थित थे।