भारत : कोरोना के 45 हजार से अधिक नए मरीज मिले ,817 की हुईं मौत

दिल्ली :देश में COVID19 के 45,951 नएमरीज मिले हैं।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 पहुंच चुकी है। वहीं 817 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,98,454 हो गई है।मालूम हो कि बीते 24 घंटो में 60,729 लोग बीमारी से ठीक हुए है ।जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,94,27,330 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,37,064 है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को बताया गया कि देश में अब सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.77% हैं।वहीं रिकवरी रेट 96.92% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34% है ।मालूम हो कि देश में बड़े पैमाने पर मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और लोग उत्साहित होकर टीका लगवा रहे हैं । पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,51,983 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 33,28,54,527 हो गया है। 






आज की अन्य खबरें पढ़े :