बिहार :भूकंप के झटके महसूस किए गए , घरों – दुकानों से बाहर निकले लोग

बिहार /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के सीमावर्ती किशनगंज ,अररिया,पूर्णिया सहित कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए ।झटके महसूस करने के बाद लोगो में दहशत का माहौल है ।झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए ।बता दे कि करीब 30 सेकंड तक 8.51 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए है ।

फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।जानकारी के मुताबिक 5.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र सिक्किम था।