बिहार :दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार

बक्सर :नवानगर थाना क्षेत्र के बैना गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है।घटना मंगलवार का बताया जा रहा है|बताया जा रहा है की घटना को लेकर विवाहिता के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!







दिए गए आवेदन में विवाहिता के भाई भोजपुर जिला के खुटहां गांव निवासी हरेन्द्र गिरी ने बताया है कि उनकी बहन रीमा देवी की शादी 6 साल पहले वैना गांव के सोनू गिरी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में यथाशक्ति उपहार स्वरूप सभी सामान दिया गया शादी के बाद रीमा को दो संतान भी हुए है। लेकिन शादी के चार साल बाद से ही मेरी बहन से दहेज मोटरसाइकिल व भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे| दो दिन पूर्व उसकी बहन की हत्या ससुराल वालों ने कर शव गायब कर दिया।


हत्या के बाद विवाहित के भाई ने स्थानीय थाना में पति सोनू गिरी, देवर संजय गिरी, विकास गिरी, ससुर निर्मल गिरी समेत 6 लोगों पर हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दर्ज एफआईआर पर मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।






आज की अन्य खबरें पढ़े: