बिहार :कोरोना काल में बिजली बिल और किसानों का कर्ज माफ करे सरकार -निज़ामुद्दीन

राजद पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष ने सरकार से की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज /विजय कुमार साहा

टेढ़ागांछ राजद पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष एवं धवेली पंचायत के मुखिया निजामुद्दीन ने प्रदेश सरकार से किसानों के बिजली बिल और किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी करने की मांग की है, ताकि किसान और मजदूर इस मुश्किल भरे दौर से निकल सके राजद के प्रखंड अध्यक्ष ने गुरुवार को बयान जारी कर क्षेत्र के किसानों को ऋण और बिजली बिल की वसूली पर तीखा आक्रोश जताया है।

उन्होंने कहा कि इस वक्त किसान कोरोना और बाढ़ के कहर की दंश झेल रही है, एक तरफ जहां लॉकडाउन और बाढ़ की वजह से किसानों को फसल का उचित कीमत नहीं मिल पा रहा है।वही दूसरी ओर मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। गांव के मजदूर की मजदूरी बंद हो गई है, उसके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस वजह से मजदूर फिर से पलायन करना शुरू कर दिए हैं।

ताकि परिवार चलाने की विवशता में जान को जोखिम में डाल रहे हैं, बावजूद सरकार मजदूरों को रोजगार नहीं दे पा रही है। वहीं दूसरी और बैंकों द्वारा किसानों से ऋण और बिजली बिल की वसूली जा रही है।

अन्नदाता किसान और मजदूर को मानसिक रूप से बेहद परेशान कर रहा है। जब लोगों को खाने के लाले पड़े हैं तो लोग ऋण कैसे देंगे किसानों से वसूली के बजाय मुख्यमंत्री को चाहिए की मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के खाते तक समय पर सहायता राशि पहुंचाए और बाढ़ से पीड़ितों के लिए मुफ्त में भोजन व सहायता राशि का इंतजाम हो सके।