खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को तड़के चार बजे नक्सलबाड़ी बाजार के चौरंगीमोड़ स्थित अचानक भीषण आग लगने से दो दुकानें सहित पूरा समान जल कर राख हो गया। इस भीषण आग को देख लोगो में सनसनी फैल गयी। आग की भयंकर रूप देख सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर आग को बुझाने में लग गये।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की तड़के करीब 4 बजे नक्सलबाड़ी बाजार के चौरंगीमोड़ स्थित एक वैरायटी दुकान में आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वैरायटी दुकान के निकट एक मिठाई की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद आनन-फानन में इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी।
सूचना मिलते ही दमकल के तीन इंजिन मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों व सैकड़ों स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। हालांकि, तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। जिसके कारण उनके परिवारों में शोक व्यापत है । हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन लाखों का नुकसान बताया गया है।