देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा पूर्व रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा को केंद्र शासित जम्मू और कश्मीर के नए उप राज्यपाल मनोनीत किया गया है ।मालूम हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मु का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने वाले मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं। केंद्र में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था।
2017 में वह यूपी के मुख्यमंत्री पद की रेस में भी आगे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली। श्री सिन्हा उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाते है और उनकी पकड़ यूपी की राजनीति पर अच्छी खाशी है । श्री सिन्हा के उप राज्यपाल मनोनीत किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।