देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रहा है।देश में लगातार तीन दिनों से दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,33,757 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,21,683 हो गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। लगातार तीसरे दिन नए मामले दो लाख से अधिक दर्ज किए गए।
आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 1338 मरीजों की मौत हो गई। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,75,673 हो गई है। इसी के साथ कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या साढ़े 16 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इलाजरत मरीजों की संख्या 16,73,016 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 11.52 प्रतिशत है। ठीक होने की दर घटकर 87.2 फीसदी हुई:कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर घट कर 87.2 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,66,889 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.22 प्रतिशत हो गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 15 अप्रैल तक 26,34,76,625 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,73,210 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।