देश :गिरफ्तारी के डर से वेब सीरीज तांडव के निर्माता ने माफी के 24 घंटे बाद कहा कास्ट और क्रू ने कंटेंट में बदलाव का लिया है फैसला ,देशवासी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

Written by

in

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!

अभिनेता सैफ अली खान की विवादित वेब सीरीज तांडव को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। शुक्रवार को सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही पूरे देश में इस वेब सीरीज को लेकर धरना प्रदर्शन सहित एफआईआर किया जा रहा है ।

उत्तरप्रदेश में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस फिल्म के निर्माता से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची हुई है ।







गौरतलब हो कि सीरीज पर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने का आरोप लगा है।  सोमवार को निर्माता अली अब्बास जफर ने स्टेटमेंट जारी कर माफी मांगी थी।

लेकिन सोशल मीडिया पर लाखो लोगो ने जफर के माफी नामे को ठुकरा दिया और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है ।बीजेपी नेता राम कदम,कपिल मिश्रा ,अभिनेता गजेन्द्र चौहान, कंगना रनौत सहित हजारों लोगों ट्वीटर पर गिरफ्तारी की मांग की है ।जिसके बाद अब निर्माता ने कहा है कि वह जल्द ही में सीरीज में बदलाव करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी है। 






अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, ”हमारे मन में देश के लोगों की भावनाओं के बहुत सम्मान है। हमारा इरादा किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म, धार्मिक समुदाय, राजनीतिक दल, जीवित या मृत व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था। तांडव के कास्ट और क्रू ने सीरीज के कंटेंट में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस मामले में हम सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहते हैं।






अगर सीरीज ने अनजाने में किसी किसी भावना को आहत किया है तो हम उसके लिए एक फिर माफी मांगते हैं।” फिलहाल यह विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है और देश की राष्ट्रवादी जनता भगवान शिव के अपमान से आहत है और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हुई है ।

विरोध कर रहे लोगो का कहना है कि गिरफ्तारी की डर से बदलाव करने की बात जफर के द्वारा कही जा रही है ना कि उन्हें अपने कृत पर कोई अफसोस है वरना सोमवार को जब जफर ने माफी मांगी थी उस वक्त वो बदलाव की बात भी कह सकते थे ।लेकिन अब गिरफ्तारी से कम हमें कुछ स्वीकार नहीं है ।