देश : कोरोना के 3.43 लाख से अधिक नए मरीज मिले,4 हजार की हुई मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरो ना के 3 लाख 43 हजार 144 नए मरीज मिले है ।

नए मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,40,46,809 पहुंच चुकी है।वहीं 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है।

मालूम हो कि 3,44,776 लोग बीमारी को मात देने में सफल हुए है ,जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है।

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,27,162 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,92,98,584 पहुंच चुका है ।