किशनगंज :दूसरे के प्रति निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन मे कामयाबी का मूलमंत्र है -मो रागिब

किशनगंज /इरफान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दूसरे के प्रति निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन मे कामयाबी का मूलमंत्र है। निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। उक्त बातें पोठिया प्रखंड के बुढ़नई पंचायत स्तिथ छोटा सोहागी गांव के समाजसेवी मो.रागिब ने अपने संबोधन में कहा।






निजी कमाई से मंगलवार को मो. रागिब ने अपने गांव छोटा सोहागी के मजार एवं कब्रगाह परिसर में मिट्टीकरण कार्य करने का बीड़ा उठाया है। कब्रगाह में मिट्टीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत उन्होंने कब्रगाह की बॉउंड्री कार्य भी निजी खर्च पर आरंभ करने की बातें लोगों से कही है। बारिश के मौसम में पानी का जमाव न हो जिसको लेकर लगभग 2 सौ ट्रॉली मिट्टी कब्रगाह परिसर में डाला गया है। जनहित के मद्देनजर किये गए इस कार्य से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि मो.रागिब बीते पंद्रह वर्षो से मुम्बई में रह कर अपना कारोबार चलाते है और महाराष्ट्र के इलाके में अपने पैतृक क्षेत्र किशनगंज के मजदूरों के सुख-दुख में विभीन्न प्रकार की सेवा लेकर हमेशा तत्पर रहते है।






उनके द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर किये गए लॉकडाउन के दौरान भी प्रदेश में यातायात की व्यवस्था कर प्रवासी मजदूरों को पोठिया प्रखंड के विभीन्न पंचायतों में पहुँचाने का कार्य किया गया था। जो प्रवासी मजदूरों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। स्थानीय ग्रामीण बतातें है कि मो.रागिब वषों पूर्व से गांव के गरिब-लाचार लोगों के ईलाज एवं निःसहाय व्यक्तियों के बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करने में कभी पीछे नही रहे है। उन्होंने सामाजिक कार्यो में अपनी गाढ़ी कमाई से अब तक लाखों रुपये का आर्थिक योगदान देकर लोगों की मदद की है ।