अनियंत्रित बोलेरो ने ससुराल से आ रहे दंपति को मारी टक्कर ,बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद
करुआमनी से टप्पू जाने वाली सड़क पर बुधवार को शाम करुवामनी कब्रिस्तान के पास भीषण सड़क हादसे में एक 6 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी।
बताते चले कि बोलेरो एवं मोटरसाइकिल की सीधे टक्कर में 6 साल के बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वही मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध बताया जाता है कि करूवामनी निवासी मो. अंजार आलम अपनी पत्नी अख्तरी बेगम एवं 6 साल के पुत्र के साथ ससुराल से अपने गांव लौट रहा था ।

कि करूवामनी गांव से पहले कब्रिस्तान के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक बोलेरो ने पहले ट्रैक्टर को ठोकते हुए सामने मोटरसाइकिल से आ रहे दंपति को जोरदार ठोकर मार दी. इस घटना में ट्रैक्टर पलट गया. मोटरसाइकिल पर सवार मो. अंजार आलम उनकी पत्नी अख्तरी बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई उनका 6 वर्षीय पुत्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गया. बोलेरो सवार व्यक्ति ठोकर मार कर भाग रहा था. तभी स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा करके पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई की.
वहीं घटना सूचना मिलते ही दिघलबैंक थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया एवं बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया है .वही मोटरसाइकिल सवार घायल दंपत्ति को इलाज के लिए बाहर भेजा गया हैं ।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।