किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकाबारी पंचायत के सुखानी गाँव में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एवम बांस लदी जुगाड़ वाहन में हुई आमने सामने टक्कर जिसमे की मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखानी गाँव में बांस लदी जुगाड़ गाड़ी एवम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़न्त हो गई।जिससे कि जुगाड़ गाड़ी में लदे बांस से मोटरसाइकिल चालक के सीने में चोट लगने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा जब बहादुरगंज पुलिस को दी गई तब थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाया एवम दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल एव जुगाड़ वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गए हैं।
वहीं मृतक की पहचान मो सद्दाम पिता मो इदरीस कासी बाड़ी देशियाटोली निवासी के रूप में हुई है।