किशनगंज : जर्जर हो रही है उप स्वास्थ्य केन्द्र- डॉक्टर नही बैठने से ग्रामीणों को नही मिल रहा है लाभ-शशि

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अनतर्गत खनियाबाद पंचायत के नेपाल बॉर्डर के निकट सरकार द्वारा बनाए गए उप स्वास्थ केन्द्र का भवन अब जर्जर होने की स्थ्ति मे है। लेकिन आज तक ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ नही मिल पा रहा है।केंद्र का जायजा लेने मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधी शशि कुमार पहुंचे, और बताया की जब उप स्वास्थ केन्द्र बन रहा था तब ग्रामीणों में आस जगी थी की अब हमलोगों को मुफ्त में बढ़िया ईलाज मिल जाएगा।

लेकिन आज तक ग्रामीणों का यह सपना पुरा न हो सका, जिसके वजह से अब ग्रामीणों का इस केन्द्र से मुफ्त में ईलाज होने की उम्मीद टुट चुकी है। क्योंकि आज तक सरकार इन उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डाॅक्टर की नियुक्ति नही की है न ही नर्स और दवाई उपलब्ध करा पाई है। वहीं जानकार पांडव लाल ने बताया की यह क्षेत्र बिल्कुल राज्य के अंतिम सीमा पर अवस्थित है। महज 50 मीटर की दूरी पर भारतीय सेना का कैम्प है। दिलचस्प की बात है की कुछ दुरी पर नेपाल बार्डर , फिर भी यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधी और जिला प्रशासन ने भी इस ओर ध्यान नही दिया है जिससे आज भी स्थानीय ग्रामीण मजबुर होकर प्राइवेट झोलाछाप डाॅक्टरों से ईलाज करवाने को मजबुर है।